सिवान(बिहार)जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहायक निदेशक ने सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
संबल योजना के तहत बैटरी चालित ट्राईसाइकिल योजना की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 149 लाभुकों को 96.85 लाख रुपए की बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के वितरण की स्वीकृति मिली है। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। लाभार्थी का चलंत दिव्यांग होना जरूरी है। दिव्यांगता 60% से अधिक होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
सक्षम योजना के तहत संचालित बुनियाद केंद्र की समीक्षा में जिलाधिकारी ने भगवानपुर हाट और आंदर प्रखंड परिसर में अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग और दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की योजनाएं समाज के आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रखंडों का दौरा कर अधिक से अधिक लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
बैठक में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मोहम्मद मिनहाजुद्दीन, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग हिमांशु पांडे और जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र शाह खालिक अंजुम मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment