Home

गंगा आरती में जले 1500 दीप, घाट पर उमड़े सैकड़ों लोग

दरभंगा:गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत जिला गंगा समिति दरभंगा ने शनिवार को बागमती नदी के हजारीनाथ मंदिर घाट पर दीप दान और गंगा आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी सह समिति अध्यक्ष राजीव रौशन के निर्देश पर हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स ने नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ घाट की सफाई कर की। इसके बाद 1500 से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा। इसके बाद पंडित सौरभ शास्त्री के संचालन में भव्य गंगा आरती हुई।

गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। ये हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। नदियों के किनारे ही सभ्यताएं विकसित हुई हैं। धार्मिक अनुष्ठानों और तीर्थयात्राओं में इनका विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के लिए सभी को व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभानी होगी। गंगा, उसकी सहायक नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को साफ रखने, कूड़ा और पॉलीथिन नहीं फेंकने, जलीय जीवों और वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। घाट पर नियमित योग करने की भी शपथ ली गई।

अभियान में एनसीसी के सूबेदार सुगेन लिपचा, हवलदार बीरेंद्र राई, स्पीयरहेड टीम के मणिकांत ठाकुर, संजीव कुमार, पूजा कुमारी, मुकेश झा और अनिल चौपाल ने अहम भूमिका निभाई। आठ बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स के साथ सैकड़ों आम लोग भी शामिल हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago