torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जनता दरबार में 155 मामलों की सुनवाई, कई का समाधान - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

जनता दरबार में 155 मामलों की सुनवाई, कई का समाधान

बेतिया(बिहार)जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 155 मामले सामने आए। कई का ऑन-द-स्पॉट समाधान हुआ। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में राजस्व,शिक्षा,आपूर्ति, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आईं। जिलाधिकारी ने हर शिकायत को ध्यान से सुना। नियमानुसार समाधान के लिए आवेदन आगे बढ़ाया।

जनता दरबार में आरती देवी, राजदेव ठाकुर, बेबी देवी, जगदीश राम, मिथलेश कुमार शुक्ल, शोभा देवी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, गफूर अंसारी, मुकेश कुमार गुप्ता, सुमन देवी, शकुंतला कुमारी, यमुना यादव, बिटू सिंह और कलाम अंसारी सहित कई लोग पहुंचे।

इस मौके पर अपर समाहर्ता कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री, निधि राज, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।