Home

1598 लीटर शराब जब्त, स्कॉर्पियो-मैजिक से 3 गिरफ्तार

भोरे:लच्छीचक में एक स्कॉर्पियो से 594.60 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। शराब को गाड़ी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

जादोपुर थाना क्षेत्र के गमहरिया से 136.71 लीटर शराब के साथ लालबहादुर यादव को पकड़ा गया। वह शीतल बरदाहा, थाना कुचायकोट का रहने वाला है।

विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया में एक मैजिक गाड़ी से 866.760 लीटर विदेशी शराब मिली। शराब को कुरकुरे और चिप्स के बोरे के पीछे छिपाया गया था। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें नूर आलम, निवासी सेमरा टोला, थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चंपारण और कमलेश तिवारी, निवासी वासुदेवपुर सराय, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

तीनों मामलों में कुल 1598 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और मैजिक गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago