छपरा:ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने शनिवार सुबह गरखा, अमनौर और दरियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इनमें नेपाल की 3, पश्चिम बंगाल की 11, झारखंड की 1 और असम की 1 लड़की शामिल है। सभी को जबरन नचवाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से दो ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया। इनमें जनताबाजार थाना क्षेत्र के खुर्द लौवा गांव निवासी धीरज कुमार राय और बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव निवासी बाबुदीन साह शामिल हैं। महिला थाना में कांड संख्या 36/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई। मिशन मुक्ति और चाइल्ड लाइन छपरा की टीम भी छापेमारी में शामिल रही। महिला थाना, बनियापुर, सहाजितपुर और जनताबाजार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर यह ऑपरेशन चलाया।
सारण पुलिस ने जनवरी 2025 से अब तक 53 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। 10 मामले दर्ज हुए हैं। 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जनता से सूचना देने और सहयोग की अपील की है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment