पटना:बिहार में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं। इसके बाद राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 69 हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 14 जिलों से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। जिलों के समाहर्ता से कहा गया है कि वे जमीन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भेजें।
पटना, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, भागलपुर, भोजपुर, कैमूर, मधेपुरा, मधुबनी, शेखपुरा, दरभंगा, अरवल, पूर्णिया और मुंगेर में नए स्कूल खुलेंगे। पटना और नालंदा में दो-दो विद्यालय खोले जाएंगे। बाकी जिलों में एक-एक स्कूल की योजना है।
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद प्रस्तावित जमीनों का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित होते हैं। ये सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। इनका संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन करता है।
शुरुआत में ये स्कूल केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाए गए थे। अब इनमें अन्य वर्गों के छात्र भी पढ़ते हैं। देश में अभी 1250 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें से 53 बिहार में हैं। अब 16 और खुलने के बाद इनकी संख्या 69 हो जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment