Home

16 छात्रों ने पास की TET, नटराज गुरुकुल में जश्न

आंदर(सीवान)नटराज गुरुकुल संगीत महाविद्यालय आंदर के 16 छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में सफलता हासिल की है। इन छात्रों ने गायन, वादन और नृत्य जैसी पारंपरिक कलाओं में शिक्षा लेते हुए परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा में सफलता के बाद संस्थान में जश्न का माहौल है। सभी सफल अभ्यर्थियों को संस्था की ओर से शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

केंद्राधीक्षक सह संगीत शिक्षिका रागिनी सिंह ने कहा कि यह परीक्षा राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए ली जाती है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण कौशल और विषय ज्ञान की जांच होती है। छात्रों को लगातार शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। इसी कारण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी और सफलता पाई।

महाविद्यालय के संचालक रंजीत कुमार दुबे ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुरुकुल के अनुशासित वातावरण का परिणाम है। यहां केवल संगीत नहीं सिखाया जाता, बल्कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दिया जाता है। शिक्षा और संस्कृति का ऐसा समन्वय छात्रों को मानसिक और आत्मिक रूप से मजबूत बनाता है।

छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल है। यह संस्थान शिक्षा और संस्कृति दोनों को आगे बढ़ा रहा है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र अब विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। पचरुखी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटवा में आदित्य तिवारी संगीत शिक्षक हैं। बैकुंठपुर प्रखंड के श्री योगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ में प्रतिमा कुमारी संगीत शिक्षिका हैं। पूर्णिया के बड़हरा कोठी प्रखंड के रुस्तमपुर स्कूल में अपराजिता कुमारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक, केंद्राधीक्षक रागिनी सिंह, संचालक रंजीत कुमार दुबे, त्रिलोकीनाथ सिंह, तारा देवी, वकील बैठा और प्रीतम कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago