सोनपुर(सारण)सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर चवर में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत 1656.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 5 वाहन जब्त किए गए। 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के सैरीखंडा गांव के मोहित कुमार और नवीन उल्लावत शामिल हैं। इनके अलावा सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पछियारी टोला के मिथलेश कुमार, शिकारपुर खरियाडीह के इन्द्रजीत कुमार, सबलपुर नेवल टोला के विकास कुमार और सबलपुर हस्तीटोला के शुभम सेन्हान्सु को भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने 10 चक्का कंटेनर ट्रक, 12 चक्का ट्रक, एक ट्रैक्टर, एक महिंद्रा थार और एक ऑल्टो कार जब्त की है। साथ ही 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सोनपुर थाना कांड संख्या 520/25, दिनांक 29.05.25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य फरार तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर और सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment