गोपालगंज:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त 408 आवेदनों की समीक्षा की गई। इनमें से 179 आवेदन स्टेज-2 से स्टेज-3 स्तर पर भेजने का प्रस्ताव रखा गया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र गोपालगंज ने बताया कि डोमिन विशेषज्ञों को आवेदन की जांच के लिए दो दिन पहले सूची दी गई थी। जांच के बाद विशेषज्ञ सूची से संतुष्ट पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से चर्चा की। चर्चा के बाद 179 आवेदनों को स्टेज-3 स्तर पर भेजने की अनुशंसा दी गई।
बैठक में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, डोमिन विशेषज्ञ संदीप गिरी, अरविंद कुमार महतो, राजेश सहनी, महाप्रबंधक आयुष कुमार और जिला उद्योग केंद्र के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment