18 julaee ko hoga vidhaanasabha gheraav,jutenge laakhon shikshak:akabar
हजरत जन्दाहा(वैशाली) स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ(संबंद्ध महासंघ,गोपगुट)के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि 18जुलाई को होने वाला विधानसभा घेराव कार्यक्रम एतिहासिक होगा।
बिहार के कोने- कोने से लाखों शिक्षक एकजुटता का प्रदर्शन करने पटना के गर्दनीबाग में जुटेंगे।सभी शिक्षकों से अपील कर कहा कि एक-एक शिक्षक पटना पहुंचकर सरकार को यह दिखा दें कि हम एकजुट हैं और अपनी मांग को पूरा कराकर ही मानेंगे।
उन्होंनें यह भी जानकरी दी कि सभी शिक्षक संघ के आह्वान पर सामूहिक अवकाश लेकर ही कार्यक्रम में शामिल होंगे।वहीं कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक-एक शिक्षक से संपर्क करें और किसी तरह की परेशानी हो तो हमें सूचित करेंगे।
वहीं विशेष रूप से शिक्षिकाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ देवेंद्र चौधरी,संघ के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार,सचिव अंबुज कुमार,कोषाध्यक्ष निशांत कुमार,सक्रिय सदस्य सुधीर कुमार, गोपाल कुमार, कपिल देव,अखिलेश कुमार,सतीश कुमार,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मोहम्मद शाहनवाज अता(मीडिया प्रभारी ) शगुफ्ता प्रवीण,कविता कुमारी, ममता कुमारी,अनिता कुमारी आदि उपस्थित हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment