Categories: Home

कालाजार से बचाव के लिये जिले के चिन्हित 188 गांवों के 2.60 लाख घरों में है छिड़काव का लक्ष्य

चिन्हित 125 गांवों के 1.89 लाख घरों में छिड़काव का कार्य संपन्न, 9.45 लाख लोग लाभान्वित

कालाजार के मामलों को खत्म करने के लिये जन जागरूकता व सामूहिक भागीदारी जरूरी

अररिया(बिहार)जिले में कालाजार के मामलों को खत्म करने के लिये स्वास्थ्य विभाग गंभीर है. इसके लिये हर स्तर पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं. कालाजार का संक्रमण बालू मक्खी के काटने से होता है. इसके मुख्य लक्षणों में बुखार, वजन घटना, थकान, एनीमिया, लीवर व प्लीहा में सूजन शामिल हैं. पिछले कुल सालों से जिले में कालाजार के मामलों में कमी आयी है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय सिंह ने बताया वर्ष 2019 में जहां जिले में कालाजार के कुल 83 मामले सामने आये थे तथा वर्ष 2020 में अब तक रोग के कुल 70 मामले सामने आ चुके हैं. कालाजार से बचाव को लेकर हर साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग चरणों में एसपी दवा का छिड़काव किया जाता है. ताकि रोग के कारक बालू मक्खी को मारा जा सके. जिले में छिड़काव का कार्य बीते 15 सितंबर से ही शुरू है. अब तक निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 66.48 प्रतिशत छिड़काव का कार्य पूरा किया जा चुका है.
जिले के चिन्हित 188 गांवों में है छिड़काव का लक्ष्य:
डॉ अजय सिंह ने बताया वर्ष 2020 में रोग के लिहाज से संवेदनशील जिले के चिन्हित 188 गांवों में दवा के छिड़काव का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य के मुताबिक कुल 02 लाख 60 हजार 594 घरों में छिड़काव का कार्य संपन्न कराया जाना है. इसमें 125 गांवों में छिड़काव का कार्य संपन्न हो चुका है. अब तक 01 लाख 89 हजार 92 घरों में छिड़काव संपन्न हो चुका है. निर्धारित लक्ष्य के आधार पर इस बार छिड़काव से जिले के कुल 12 लाख 95 हजार 200 लोग लाभान्वित होंगे. इसमें 09 लाख 45 हजार 460 लोगों तक इसका लाभ उपलब्ध करा दिया गया है.

कालाजार से बचाव के लिये एसपी दवा का होता है छिड़काव:
कालाजार संक्रमण के लिहाज से जिले का रानीगंज प्रखंड व फारबिसगंज प्रखंड के थरिया बखिया बेहद संवदनशील माना जा रहा है. हाल के दिनों में कालाजार के सबसे अधिक मामले इन्हीं जगहों से सामने आये हैं. लिहाजा वहां कालाजार से बचाव व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिहाज से विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है. जिला वीवीडी कंस्लटेंट सुरेंद्र बाबू ने बताया कि कालाजार के कारक बालू मक्खी को मारने के लिये एसपी दवा सिंथेटिक पाराथेराइड का छिड़काव किया जाता है. इसके लिये छिड़काव कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है. दवा के छिड़काव के लिये खास कर उन गांवों को चिन्हित किया गया है. जो पहले से कालाजार से प्रभावित रहे हैं.
गरीब व कमजोर वर्ग के लोग होते हैं ज्यादा प्रभावित:
कालाजार का संक्रमण बालू मक्खी के काटने से होता है. समय पर इसका इलाज नहीं हो तो ये रोगी के मौत का कारण बन सकता है. संक्रमित मादा बालू मक्खियां इस रोग के जीवाणु को मनुष्यों तक पहुंचाती है. ये मक्खियां आमतौर पर ग्रामीण वातावरण में पनपती है. जहां घर की दीवारें व र्फश मिट्टी के होते हैं. जहां लोगों के आवास के पास मवेशियों का बसेरा होता है. इसलिये बीमारी से ज्यादातर गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों प्रभावित होते हैं. बालू मक्खी के काटने के काफी समय पर रोग के लक्षण उजागर होते हैं. इसलिये अभियान के तहत लंबे समय से बुखार पीड़ित, भूख की कमी व पेट में सूजन जैसे लक्षण वाले रोगियों की पहचान कर उनके इलाज को प्राथमिकता दी जाती है. रोग की पहचान के लिये आरके 39 किट से जांच में रोग की पहचान होने पर सिंगलडोज मेडिसीन से इसका उपचार किया जाता है. साथ ही केंद्र व राज्य सरकारें मरीजों को अपने स्तर से आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराती है.
रोगियों की खोज कर उनका उपचार कराना विभाग की प्राथमिकता:
सिविल सर्जन रूपनारायण कुमार ने कहा कि कालाजार के एक भी मरीज अगर इलाज से वंचित रह जाते हैं तो वे अगल बगल के लोगों के लिये घातक साबित हो सकते हैं. यह एक संक्रामक रोग है. इसलिये एक-एक मरीज को खोज कर उनका उपचार कराने पर स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान होता है. रोग से बचाव के लिये लोगों का जागरूक होना भी बेहद जरूरी है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago