हसनपुरा(सीवान)एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा गांव के शिवशंकर यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव का सूरत में करेंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि नीरज दो भाई व चार बहनों में तीसरे नम्बर पर था। जहां दो बहनों का शादी हो गया है।
बाकी एक भाई व दो बहन अभी अविवाहित है। घर की माली स्थिति को देखते हुए नीरज 6 माह पूर्व अपने रिश्तेदारों के साथ सूरत कार्य करने के लिए गया हुआ था। जहां सूरत में एक निजी कम्पनी में कार्य करता था। जहां मंगलवार की सुबह करेंट की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही झुलस कर मौत हो गई। मौत की सूचना रिश्तेदारों द्वारा मृतक के घर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक की मां श्रीमती देवी, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता घर पर रहकर खेतीबारी करते है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment