Home

21 युवाओं का फ्यूज़न फाइनेंस में हुआ चयन

छपरा:अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 22 जुलाई 2025 को अमनौर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सहायक निदेशक (नियोजन) भरत जी राम के निर्देश पर हुआ। इसमें फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड ने रिलेशनशिप ऑफिसर और सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।

शिविर का उद्घाटन नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने किया। उन्होंने युवाओं को सरकारी नियोजनालयों द्वारा आयोजित नि:शुल्क रोजगार शिविरों की जानकारी दी। साथ ही चेताया कि किसी दलाल या फर्जी संस्था के झांसे में न आएं। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में कुल 111 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 21 का औपबंधिक चयन हुआ। चयन साक्षात्कार के आधार पर किया गया। इसमें संवाद क्षमता, उत्पाद की समझ और प्रोफेशनल व्यवहार को परखा गया। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीवान और गोपालगंज जिलों में होगी।

शिविर की सफलता में सहायक निदेशक भरत जी राम, नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती, प्रशिक्षु नियोजन पदाधिकारी क़ुदरतुल्लाह फ़राज़, जिला कौशल प्रबंधक भरत भूषण, नियोजनालय छपरा के सहकर्मी और बीएसडीसी अमनौर के सहयोगियों की अहम भूमिका रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago