महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नोनियाडीह में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे 23 साल की युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतका की पहचान प्रभु महतो की बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को जब्त कर लिया।
परिजन युवती की मौत के कारणों को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा परिजन नहीं कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
आरती कुमारी 20 जुलाई 2024 को पड़ोस के युवक के साथ प्रेम संबंध में घर से भाग गई थी। इस मामले में मां तेतरी देवी ने महाराजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 नवम्बर को आरती को बरामद किया। 23 नवम्बर को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान दर्ज कराया गया। आरती ने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई थी। कोर्ट ने उसे माता-पिता के हवाले कर दिया था।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment