Home

मधुबनी में सुगरवे वीयर से 2,321 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

मधुबनी(बिहार)जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड के मदनपट्टी गांव के पास सुगरवे नदी पर गेटेड वीयर का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और नदी के जल का बेहतर प्रबंधन होगा।

इस योजना से मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी, फुलपरास, घोघड्डीहा और झंझारपुर प्रखंडों के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इनमें भगवतीपुर, पलार, थुरवाही, नवनगर, मदनपट्टी, चुरकट्टा, नवटौली, रहमानगंज, सीतापट्टी, लकसैना, मदना, सुदई, बीसहरिया, बेदरारी और परसा सिरखरिया शामिल हैं।

इस परियोजना से 2,321 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव होगी। इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जल संसाधन विभाग इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। अधिकारी इसके सफल क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago