Categories: Home

अंतरराज्यीय गिरोह का 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सहित तीन गिरफ्तार

अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद

सारण(छपरा)एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर बुधवार को रिविलगंज थाना के पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 25 हजार रुपया का इनामी कुख्यात अपराधी सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं मोबाइल भी बरामद किया गया है।एसपी ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रिविलगंज थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत के द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार से अंतरराज्यीय अपराधी राजा शर्मा गिरोह के कुख्यात अपराधी अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजू टोला निवासी है,जो कि राजा शर्मा गिरोह के साथ बिहार और यूपी के अन्य क्षेत्रों में हत्या लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है।उसके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 हजार रुपया का इनाम रखा गया है।वहीं दूसरी छापेमारी के दौरान रिविलगंज थाना अध्यक्ष ने टीम बनाकर थाना क्षेत्र के योगी बाबा के बगीचा से दो वांछित अपराधियों को दो देसी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का बैजू टोला निवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ हीरो एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के नयका लोहा टोला निवासी बिट्टू सिंह उर्फ विक्रमा सिंह शामिल है।तीनों अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago