Home

जिले के 3.65 लाख 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का होगा टीकाकरण

•ऑन स्पॉट भी होगी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
•प्रत्येक प्रखंड में एक-एक टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं

छपरा(सारण)कोरोना टीकाकरण के पांचवें चरण में अब किशोरों का टीकाकरण कल से किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन के अलावा टीकाकरण केंद्रों पर भी निबंधन की सुविधा किशोरों को दी जाएगी। इसके तहत जिले में 15 से 18 वर्ष के बीच उम्र के 3 लाख 65 हजार 7 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिन्हें कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ओमीक्रोन से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया 15 से 18 वर्ष के बीच वाले किशोरों को 3 जनवरी से टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में 3 जनवरी से सभी प्रखंड मुख्यालय में एक एक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है तथा जिला स्तर पर दो से तीन टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। जहां किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।

केंद्र पर भी होगा टीकाकरण के लिए निबंधन:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चन्देश्वर सिंह ने बताया कि 03 जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के सभी युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर करीब-करीब सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

इसके अलावा हर हाल में निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन कार्य शुरू कराने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

वहीं उन्होंने बताया, 01 जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक युवा पूर्व की भाँति कोविन-एप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा सभी सेशन साइटों पर ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ताकि युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो और सभी युवा सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें। साथ ही अधिकाधिक लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके।

युवाओं को सिर्फ लगाया जाएगा को-वैक्सीन का टीका :

15 से 18 आयु वर्ग सभी युवाओं को सिर्फ को-वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा और पहला डोज लेने के बाद 28 दिनों के अंतराल पर दूसरी डोज भी दी जाएगी। इसको लेकर अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो सके और सभी लाभार्थी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन करा सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago