Home

3 की हत्या, 2 घायल: 6 हिरासत में,सिंह ब्रदर पेट्रोल पंप सील

भगवानपुर हाट(सीवान)मलमलिया बाजार के पास 4 जुलाई को धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और सारण क्षेत्र के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

SIT और SOG-7 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया कि हमलावर सिंह ब्रदर्स पेट्रोल पंप, मलमलिया पर एकत्र हुए थे। यहीं से इस हमले की योजना बनाई गई। वैज्ञानिक जांच के लिए पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य बिंदुओं पर भी कार्रवाई चल रही है। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष सुजित कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago