छपरा:सारण पुलिस ने बुधवार को “सारण पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना था। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के तहत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अकिलपुर थाना में जनसुनवाई की। उनके निर्देश पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक थाने में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कैंप लगाया। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी गईं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई।
अकिलपुर थाना में 4, सोनपुर थाना में 4 और भेल्दी थाना में 22 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। कुल 30 लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य यह है कि ग्रामीणों को शिकायत के लिए जिला या अनुमंडल कार्यालय न जाना पड़े। पुलिस खुद उनके पास जाकर समाधान करे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment