सोनपुर(बिहार)सोनपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक दस चक्का कंटेनर ट्रक से 3067.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो ट्रैक्टर, एक चारपहिया वाहन और छह मोबाइल भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में जीतेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, प्रहलाद कुमार, हरेन्द्र राय और बिट्टू कुमार शामिल हैं। सभी सोनपुर और सोनीपत के रहने वाले हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में सोनपुर थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में सोनपुर थाना कांड संख्या 460/25, दिनांक 13.05.25, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment