Home

354 युवाओं का चयन, दरभंगा में रोजगार मेला सफल

दरभंगा:बेनीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित हुआ। श्रम संसाधन विभाग, बिहार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा ने इसका आयोजन किया। मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र के 19 नियोजकों ने भाग लिया।

इनमें नेहा एंटरप्राइजेज, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्र फाइनेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, एचआरवीएस, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, आमधने प्राइवेट लिमिटेड, फैक्ट्री काम, डेल्हीवेरी लिमिटेड, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, फ्यूजन फाइनेंस, नव भारत फर्टिलाइजर्स, बालाजी बायो प्लांटेसीक टेक्नोलॉजी, विजन इंडिया, ग्राम रूरल/जीएसए फाउंडेशन, ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, रेट्रोफिट, श्रमसाध्य कार्यालय और एटीएमए शामिल रहे।

मेले का उद्घाटन विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, उपनिदेशक नियोजन दरभंगा प्रमंडल आशीष आनंद, सहायक निदेशक नियोजन नीतीश कुमार सिन्हा, नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी और निशांत रंजन ने संयुक्त रूप से किया।

विधायक ने युवाओं से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को लेकर जागरूक और उत्साहित रहने की अपील की। सहायक निदेशक नियोजन ने अभ्यर्थियों को कैरियर से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने मार्गदर्शन भी किया।

मेले में 411 शिक्षित बेरोजगारों से बायोडाटा लिया गया। इनमें से 354 का औपबंधिक चयन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अमिय कुमार, एजाज हुसैन, रंजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, रीतुराज और मनोरंजन कुमार की भूमिका रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

5 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago