Home

361 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव, 6 जुलाई तक आपत्तियां

गोपालगंज:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर 361 नए मतदान केंद्रों के गठन का प्रारूप तैयार किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित नए मतदान केंद्रों की संख्या, उनकी दूरी, पहुंच, भवन की उपलब्धता और मतदाताओं की संख्या पर चर्चा हुई।

प्रारूप प्रकाशन के बाद आम नागरिकों और राजनीतिक दलों से 6 जुलाई 2025 तक दावा और आपत्तियां मांगी गई हैं। सभी सुझावों और आपत्तियों का निपटारा 8 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद फिर बैठक होगी और अंतिम प्रारूप को आयोग को भेजा जाएगा।

मतदान केंद्रों का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह आयोग की मंजूरी के बाद लागू होगा। बैठक में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की स्थिति और नागरिकों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाए। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago