Home

366 वारंट-समन का निष्पादन, 56 आरोपी गिरफ्तार

छपरा:सारण जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 30 मई को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब पीने के 11, शराब कारोबार से जुड़े 3, हत्या के प्रयास में 5, वारंट में 28, आर्म्स एक्ट में 3, एससी-एसटी एक्ट में 2, अपहरण में 2 और चोरी के 2 आरोपी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर 28 वारंटी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 205 वारंट, 131 समन, 28 इश्तेहार और 2 कुर्की का निष्पादन किया गया।

अभियान के दौरान 138 वाहनों से 6 लाख 40 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 228.50 लीटर देशी शराब, 16.50 लीटर विदेशी शराब, एक देसी कट्टा, एक गोली, एक चाकू, तीन मोबाइल, एक हथौड़ी, 2020 किलो चावल, 6 क्विंटल गेहूं, एक जेसीबी, एक पॉश मशीन, दो मोटरसाइकिल, 4080 रुपए नकद और एक चापाकल का हैंडल जब्त किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago