छपरा:ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अल्का सिंह ने कहा कि तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण हर दिन 2200 से 3699 लोगों की मौत होती है। कैंसर से होने वाली मौतों में 40% हिस्सेदारी तंबाकू की है। भारत में 25.1 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें 79% पुरुष और 21% महिलाएं हैं। तंबाकू के कारण भारत की जीडीपी को हर साल लगभग 1% का नुकसान होता है। पैसिव स्मोकिंग से हर साल 13 लाख लोगों की जान जाती है।
डॉ. अल्का सिंह ने कहा कि तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग बहुत आकर्षक होती है। इसी कारण युवा वर्ग जल्दी इसकी ओर आकर्षित हो जाता है। भारत सरकार ने तंबाकू और सिगरेट के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 लागू किया है। इसके तहत तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर पूरी तरह रोक है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी देना अनिवार्य है।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के साधनापुरी स्थित स्थानीय शाखा कार्यालय में किया गया। इस वर्ष की थीम थी ‘उज्जवल उत्पाद, अंधकारमय इरादे, अपील को उजागर करना’। कार्यक्रम में प्रीति शाही, मणि शाही, कुंती देवी, सुमन सिंह, सुरभि और अंजलि सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन अरजीत सिंह ने किया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment