Home

समय पर टीका का लगाने वाले लाभार्थियों के लक्की ड्रा के द्वारा विजेताओं को मिला तीसरे सप्ताह का पुरस्कार

सभी प्रखंड के 11 लोगों को हर सप्ताह दिया जा रहा बम्पर पुरस्कार
समय पर टीका लगाकर लोग सुरक्षित करें अपना जीवन

पूर्णिया(बिहार)समय पर कोरोना का टीका लगाने वाले सभी लाभार्थियों के बीच लक्की ड्रा करवाकर विजेताओं को हर सप्ताह स्वास्थ्य विभाग द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से विभिन्न तरह के बम्पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। बुधवार को जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड में तीसरे सप्ताह (11 से 17 दिसम्बर तक) समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों में लक्की ड्रा जीतने वाले को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। टीका लगाकर पुरस्कार जीतने वाले सभी लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। पुरस्कार लेने के साथ विजेताओं ने कहा कि टीका लगाकर हमने अपना जीवन कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है। इसके बाद विभाग द्वारा पुरस्कार भी दिए जाने से और खुशी हो रही है। हम अन्य लोगों को भी समय से टीका लगाकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने और पुरस्कार जीतने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार, बीएचएम विभव कुमार, केयर इंडिया डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर आलोक पटनायक, केयर इंडिया के वैक्सीनेशन कोऑर्डिनेटर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समय से टीका लगाने का परिणाम है पुरस्कार:
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को इनाम देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने कहा कि कोविड-19 टीका लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सबसे आवश्यक है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में टीका लगाया जा रहा है। टीका को दो डोज में पूरा किया जा रहा है जिसके बीच एक समय निर्धारित किया गया है। दूसरे डोज को समय से लगाने वालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब साप्ताहिक रूप से इनाम भी दिया जा रहा है, जिसमें केयर इंडिया द्वारा तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। लोगों को समय से दूसरा डोज का टीका लगाकर इनाम के लिए लक्की ड्रा में शामिल होना चाहिए और लक्की ड्रा जीतकर विभिन्न आकर्षक पुरस्कार जीतना चाहिए।

तीसरे सप्ताह भी सभी प्रखंडों के 11 लाभार्थियों को मिलगा पुरस्कार:
केयर इंडिया के डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर आलोक पटनायक ने बताया कि जिले में 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक हर सप्ताह समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को प्रखंड स्तर पर पुरस्कार दिया जा रहा है। अबतक दो सप्ताह के लक्की ड्रा विजेताओं को सभी प्रखंडों में पुरस्कार दिया जा चुका है। आज से तीसरे सप्ताह के लक्की ड्रा विजेताओं को भी पुरस्कार दिया जाना शुरू किया गया है जिसकी शुरुआत पूर्णिया पूर्व प्रखंड से की गई है। इस अभियान में पुरस्कार जीतने के लिए लोगों को सिर्फ दूसरे डोज के तय समय से सात दिनों के अंदर अपना टीका लगा लेना है। समय पर टीका लगाने वाले सभी लोगों के बीच प्रखंड स्तर पर लक्की ड्रा करवाया जाता और उनमें से 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार और 01 लोग को बम्पर पुरस्कार के लिए चिह्नित किया जाता है। पुरस्कार के रूप में लोगों को वाटर फिल्टर, डिनर सेट, कूकर के साथ ही मिक्सर ग्राइंडर, कूकिंग गैस, स्टोव, फैन, ब्लैंकेट आदि दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माह के अंत में भी जिला स्तर पर एक लक्की ड्रा कराया जाएगा जिसमें जीतने वाले लाभार्थी को एलईडी टीवी व डबल डोर फ्रीज पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।

समय पर टीका लगाकर लोग सुरक्षित करें अपना जीवन:
पूर्णिया पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएचएम विभव कुमार ने लोगों को कोविड-19 टीका लगाकर अपना और अपने परिजनों का जीवन संक्रमण से सुरक्षित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अभीतक खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। टीका लगा लेने से लोगों में संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है। इसलिए सभी लोगों को बिना हिचके समय पर टीका लगाना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago