महाराजगंज(सीवान)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में पांचवे दिन बुधवार को गोरियाकोठी व महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना का पर्चा दाखिल किया।
112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वालों में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से डॉ.श्री भगवान सिंह,राष्ट्रीय सहयोग पार्टी से राजीव कुमार उर्फ गांधी,जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव,निर्दलीय धर्मेंद्र महतों, भारत किसान मजदूर पार्टी से नयन प्रसाद,ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से उमाशंकर तिवारी ने नामांकन दर्ज कराया। वहीं गोरेयाकोठी विधानसभा के लिए रालोसपा प्रत्याशी सत्यदेव प्रसाद सिंह,जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक से प्रेमचंद सिंह,भारतीय सब लोग पार्टी से अखिलेश मिश्रा,निर्दलीय से प्रमोद कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया है। इस तरह दो विधानसभा से अब तक कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इसके बाद प्रत्याशिओं के समर्थकों ने फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment