भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि मोड़ स्थित किराना दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी की यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार सहसरांव निवासी राकेश चौरसिया ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर बताया कि बीती रात उनके गोदाम में चोरी हुई। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, पुलिस नाकाम
थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कभी वाहनों की चोरी हो रही है तो कभी दुकानों के ताले टूट रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है। पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बीते मंगलवार को माघर गांव में दीपलाल साह के घर आई बारात से सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी राहुल कुमार की बलेरो चोरी हो गई। राहुल कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी सप्ताह मराछि गांव में अजय सिंह के घर आई बारात से तरैया निवासी मनीष कुमार की बलेरो भी चोरी हो गई थी। मनीष कुमार ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई।
06 मार्च को हिलसर स्थित फार्मर फेस पार्क परिसर से बाइक चोरी हुई थी। 28 फरवरी को हिलसर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment