महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मौनिया बाबा,मानपुर,तेवथा में रविवार को करीब 40 बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के एसडीओ शकील अहमद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां दो हजार से उपर बिजली बिल का बकाया है वैसे उपभोक्ताओ की चिन्हित किया गया है।
बिजली बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन के लिए अलग अलग क्षेत्रो में टीम गठित कर कनेक्शन काटा जा रहा है। जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में मानव बल मो.इस्लाम हुसैन, हरेन्द्र कुमार,मुकूद कुमार,सचिन कुमार,त्रिलोकी चौधरी आदि के सहयोग से लगभग 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग की विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई से बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई लगातार चलता रहेगा। उन्होंने बकाएदार उपभोक्ताओं से नियमित समय पर बकाया राशि का भुगतान करने की अपील किया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment