हजारीबाग(झारखंड)ताजिकिस्तान में फंसे सभी झारखंड के 44 मजदूरो की ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमन एयर लाइन से सोमवार को दिल्ली पहुंचे।इन सभी 44 मजदूरों ने दिल्ली पहुंचने पर सबसे पहले भगवान का नाम लेते हुए अपने वतन की मिट्टी को चुमा।फिर मजदूरों ने वतन वापसी होने पर केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सभी प्रतिनिधियों एवं प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले समेत सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
विदित हो कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 44 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे हुए थे।केंद्र एवं राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया था इसके बाद मजदूरों को ना सिर्फ भारतीय दूतावास लाया गया था बल्कि बकाया मजदूरी का भी भुगतान कराया गया था।इसके बाद 44 मजदूर की वतन वापसी करायी गयी।
बता दें कि आज सभी हजारीबाग के मजदूर बस के माध्यम से हजारीबाग लाए गए जहां उन्होंने सरकार का आभार प्रकट किया।सूचना के लिए बता दें कि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना के तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, बरहमदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह आज हजारीबाग पहुंचे हैं ।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment