छपरा:जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 8 जून को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 306 वारंट तामील किए। 2 कुर्की की कार्रवाई भी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 8, शराब पीने वाले 12, वारंटधारी 15, हत्या के प्रयास में 5, अपहरण में 1, आर्म्स एक्ट में 1, दहेज मृत्यु में 1 और अन्य मामलों में 2 शामिल हैं।
जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 55 वाहनों से 1 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 90 लीटर देशी शराब, 82.66 लीटर विदेशी शराब, 3 चूल्हा, 3 सिलेंडर, 1 मोटरसाइकिल, 1 टेम्पू, 1 ट्रक और 1 अपहृता को भी बरामद किया।
यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाना था।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment