Home

डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख ठगे, जोधपुर से एक और गिरफ्तारी

छपरा:डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45 लाख 86 हजार की ठगी के मामले में साइबर थाना ने एक और आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में पीड़ित के दो लाख दस हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सारण साइबर थाना को 3 नवंबर 2024 को एक लिखित आवेदन मिला था। इसमें वादी ने बताया कि इन्वेस्टीगेशन के नाम पर उसे डिजिटल अरेस्ट किया गया। फिर उसके खाते से कुल 45 लाख 86 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में थाना कांड संख्या 344/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसमें बीएनएस की धारा 303 (2), 318 (4), 319 (2) और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), 66 (डी) लगाई गई।

तकनीकी जांच के आधार पर पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब आठवां आरोपी बिसना राम को जोधपुर के भोपालगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है।

इस मामले में अब तक गाजियाबाद से पांच, मऊ और वाराणसी से एक-एक, कोलकाता से दो और जोधपुर से एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित को अदालत के आदेश पर विभिन्न बैंकों से कुल 4 लाख 71 हजार रुपये की राशि वापस कराई गई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम बिसना राम है। पिता का नाम सोहन राम। पता जानियो की धानी बीरानी, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर, राजस्थान है। कार्रवाई में साइबर थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

11 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago