Home

डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 45 लाख, एक और गिरफ्तार

छपरा:डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45 लाख 86 हजार की ठगी मामले में साइबर थाना ने एक और आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

03 नवंबर 2024 को वादी ने सारण साइबर थाना में आवेदन दिया था। बताया कि इन्वेस्टीगेशन के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर उसके खाते से 45 लाख 86 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस पर थाना में कांड संख्या 344/24 दर्ज हुआ। धाराएं 303(2), 318(4), 319(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66 (सी), 66 (डी) लगाई गईं।

तकनीकी जांच में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें 3 गाजियाबाद, 2 बैरकपुर और कोलकाता, 2 मऊ और वाराणसी से पकड़े गए। अब सातवां आरोपी निलाद्री बरूआ को कोलकाता से पकड़ा गया। उसके खाते में वादी के 10 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। इसमें से 8 लाख रुपये उसने चेक से निकाले।

साइबर थाना ने कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को अब तक 4 लाख 71 हजार रुपये की राशि विभिन्न बैंकों से वापस कराई है।

गिरफ्तार आरोपी निलाद्री बरूआ, पिता डुडुल बरूआ, मलंगा लेन, थाना बउ बाजार, जिला कोलकाता का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है। कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

6 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

6 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

7 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

7 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago