बिहार

परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत 458 महिलाओं ने बंध्याकरण कराया

छपरा सारण जिले में परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 458 महिलाओं ने बंध्याकरण कराई है। वहीं 4 पुरुषों का भी नसबंदी किया गया है। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चलाया गया। जिले के सोनपुर प्रखंड में सबसे ज्यादा महिलाओं ने बंध्याकरण करायी है। बंध्याकरण कराने वाली एवं कॉपर टी लगवाने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के तहत प्रोत्साहन राशि भी दी गयी है। इस दौरान परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के अत्यधिक इस्तेमाल पर ज़ोर देने के साथ विभिन्न गतिविधियों के जरिए सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। यहां बता दें कि 11 जुलाई से जिलों में परिवार नियोजन जागरूकता के लिए चलायी जा रही सारथी जागरूकता रथ का संचालन 31 जुलाई तक किया गया परिवार नियोजन के दूरगामी फ़ायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लायी गई । परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर विशेष बल दिया गया ।
आशा कार्यकर्ता व एएनएम का कार्य सराहनीय
आशा एवं एएनएम के सहयोग से 15 साल से 49 साल तक के योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि के विषय में भी जानकारी दी गई । परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में गति लाने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र के साथ जिला सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोंडोम ,गर्भनिरोधक गोली एवं अंतरा इंजेक्शन की उपलब्धता भी बढ़ायी गई । 
परिवार नियोजन के तहत प्रोत्साहन धनराशि 
परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहन धनराशि दी गयी है। महिला नसबंदी के लिए 2000 रुपए  पुरुष नसबंदी के लिए 3000 रुपए प्रसव के बाद महिला नसबंदी कराने पर 3000 रुपए  प्रसव के बाद कॉपर-टी लगवाने पर 300 रुपए  गर्भपात के बाद कॉपर-टी लगवाने पर 300 रुपए अंतरा सुई लगाने पर महिला को 100 रुपए

ये हैं आंकड़ा…——————-महिला बंध्याकरण 404
-डिलेवरी के तुरंत बाद बंध्याकरण 46
-बच्चे खराब होने के बाद 8
-पुरुष नसबंदी 4
-कॉपर-टी 155
-कॉपर-टी डिलेवरी के 48 घंटे के अंदर 513
-सुई का प्रयोग 594
-कंडोम वितरण 17042 -माला-डी वितरण 1238-आकस्मिक दवा 143-छाया गोली 1152
किस प्रखंड में कितना बंध्याकरण——————————————अमनौर 24बनियापुर 26लहलादपुर 18दरियापुर 24दिघवारा 16एकमा 7गड़खा 33जलालपुर 20नगरा 14मांझी 30मढ़ौरा 11मसरक 17पानापुर 6परसा 30मकेर 38रिविलगंज 10सदर ब्लॉक 6सोनपुर 42तरैया 9इसुआपुर 7सदर अस्पताल 16
क्या कहते है सिविल सर्जन
जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया गया था। पखवाड़ा के कुल 458 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है। सोनपुर में सबसे ज्यादा बंध्याकरण किया गया है। यहां 42 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago