छपरा:सारण पुलिस को मंगलवार को 490 नए सिपाही मिले। भिखारी ठाकुर सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ। डीआईजी नीलेश कुमार, एसएसपी कुमार आशीष और सदर एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
नालंदा की गुड़िया कुमारी, बिहार शरीफ की पूजा कुमारी और दीपक कुमार समेत कई जिलों के महिला और पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। समारोह में मढ़ौरा सीडीपीओ नरेश पासवान समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि नियुक्ति बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हुई है। सभी सिपाहियों को सॉफ्ट स्किल्स, पुलिस आचार-व्यवहार और आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई है। इससे वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे और जनता का भरोसा जीत सकेंगे।
पुलिस बल में एक तिहाई बढ़ोतरी से अब चौक-चौराहों और थानों में अधिक सिपाही तैनात होंगे। इससे निगरानी बढ़ेगी और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। नई नियुक्तियों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment