सारण: जिले के इसुआपुर थाना पुलिस ने पिपरहिया गांव में छापेमारी कर 110 लीटर स्प्रीट शराब बरामद की। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर एक और आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
यह कार्रवाई 15 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस मामले में इसुआपुर थाना कांड संख्या 115/25, दिनांक 15.06.25, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश मांझी, प्रद्युमन मांझी, सिघारी महतो, अखिलेश्वर कुमार राय और देव कुमार राय शामिल हैं। सभी सारण जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में इसुआपुर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment