Home

50 युवाओं का MRF में चयन, कल फिर लगेगा कैम्प

छपरा:अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 21 जुलाई 2025 को नियोजन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें MRF लिमिटेड ने मशीन ऑपरेटर के 50 पदों पर चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हैदराबाद और भरूच (गुजरात) स्थित संयंत्रों में की जाएगी।

शिविर का उद्घाटन सहायक निदेशक (नियोजन) सारण प्रमंडल, श्री भरत जी राम ने किया। उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्टडी किट योजना, टूल किट योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियोजनालय हर संभव सहयोग करेगा।

उन्होंने बताया कि नियोजनालय जल्द ही ‘सुपर 20 बैच’ योजना शुरू करेगा। इसके तहत BPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे योग्य युवाओं को मार्गदर्शन और संसाधन दिए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को सतर्क किया कि किसी भी ठग के झांसे में न आएं। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है।

शिविर की सफलता में श्री भरत जी राम, सुश्री पिंकी भारती, श्री क़ुदरतुल्लाह फ़राज़ और नियोजनालय के सभी पदाधिकारियों का योगदान रहा। जिला कौशल प्रबंधक श्री विजेंद्र कुमार और छपरा सदर के कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों की भूमिका की भी सराहना की गई।

नियोजनालय द्वारा अगला शिविर 22 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर बीएसडीसी (अमनौर) प्रखंड परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 35 पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें 12वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago