छपरा:पुलिस ने 25 जून को जिले में विशेष अभियान चलाया। इसमें 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शराब कारोबार में 4, शराब पीने के मामले में 18, आईटी एक्ट में 1, एससी-एसटी एक्ट में 5, वारंट में 11, आर्म्स एक्ट में 4, लूट में 1 और अन्य मामलों में 7 लोगों को पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसका मकसद असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण व परिवहन पर रोक लगाना था। देशी शराब की भट्ठियां भी तोड़ी गईं।
अभियान के दौरान 349 वाहनों से 6 लाख 11 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब, 157.32 लीटर विदेशी शराब, 3 मोबाइल, 1 अपहृता और 1 मोटरसाइकिल भी बरामद की।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment