Home

गांवों में बदलाव लाएंगे 55 नए डीआरपी, प्रशिक्षण पूरा

लखनऊ:उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान और राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा में जिला संसाधन व्यक्ति का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य डीआरपी को मिशन की योजनाओं और कार्यों की जानकारी देना था। उन्हें गांवों में आजीविका संवर्धन, सामाजिक समावेशन, वित्तीय प्रबंधन और सामाजिक विकास के लिए तैयार किया गया।

प्रशिक्षण की शुरुआत संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि डीआरपी मिशन की जमीनी इकाई हैं। ये स्वयं सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ेंगे और उन्हें सशक्त बनाएंगे। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. मजहर रसीदी और मोरिश कुमार ने सत्र लिए। इनके साथ विषय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान की उप निदेशक डॉ. विनीता रावत, यूपीएसआरएलएम से सुधीर कुमार, अजय कुशवाहा, डॉ. नंदकिशोर साह, आलोक कुमार और वीरू कुमार भी मौजूद रहे। डॉ. नंदकिशोर साह ने कहा कि डीआरपी को गांवों में सामाजिक विकास और आजीविका संवर्धन के लिए तैयार किया गया है। ये ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाएंगे।

प्रशिक्षण में सात जिलों से 55 नए डीआरपी शामिल हुए। इनमें दुर्गेश शर्मा, सवीना, चंचल, वर्षा त्रिपाठी और महेश कुमार प्रमुख रहे। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago