Home

परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया

देशभर में जगह-जगह पर समारोह आयोजित कर दी गई श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजली

रिपोर्ट मोहम्मद शाहनवाज अता
पटना (बिहार) वर्ष 1965 के भारत- पाकिस्तान युद्ध के शौर्य एवं बलिदान के प्रतीक अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 58वां शहादत दिवस पर बिहार सरकार द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया।इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से पटना के प्रभारी डीएम सह डीडीसी मनोज कुमार द्वारा वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन एवं इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती,वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.एल गुप्ता,संरक्षक सरदार कुलवंत सिंह सलूजा,इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के बिहार प्रदेश महासचिव राजू वारसी,वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के पटना प्रमंडल अध्यक्ष इकबाल अंसारी,इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के वैशाली जिला उपाध्यक्ष जमशेद आलम उर्फ प्यारे,जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ़ अता इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के जहानाबाद जिला अध्यक्ष इफ्तिखार आलम इदरीसी उर्फ कुक्कू,मोहम्मद शौकत इदरीसी नालंदा,मोहम्मद सरफुद्दीन इदरीसी पटना,मोहम्मद नईम इदरीसी व अन्य गणमान्य समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया और लोगों ने इनके वीर गाथा पर चर्चा की।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीर अब्दुल हमीद को शत शत नमन किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago