मोतिहारी:जिले के 6 बच्चे गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं। बुधवार सुबह इन्हें सदर अस्पताल मोतिहारी से एम्बुलेंस से पटना राज्य स्वास्थ्य समिति भेजा गया। वहां से सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। सभी बच्चों की सर्जरी सत्य साईं अस्पताल में होगी। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत यह इलाज कराया जा रहा है।
बच्चों की पहचान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होती है। आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में समय-समय पर जांच की जाती है। हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को चिन्हित कर जिला अस्पताल भेजा जाता है। जरूरी कागजात पूरे होने के बाद बच्चों को पटना आईजीआईसी या अहमदाबाद के सत्य साईं अस्पताल भेजा जाता है। अहमदाबाद में बच्चों की दिल की सर्जरी होती है। वहां बच्चों और उनके अभिभावकों के रहने-खाने की व्यवस्था भी मुफ्त होती है। उन्हें फ्लाइट से ले जाया जाता है।
आरबीएसके डीसी डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि आयुष राज (अरेराज), कन्हैया कुमार (कल्याणपुर), कान्ति कुमारी (चिरैया), मोहम्मद रेहान आलम (घोड़ासहन), स्नेहा कुमारी (ढाका) और सूरज कुमार (पकड़ीदयाल) को सुबह भेजा गया। वहीं शाम को विश्वजीत कुमार (9.5 वर्ष, मोतिहारी सदर) और कार्तिक कुमार (9 वर्ष, आदापुर) को डिवाइस क्लोजर सर्जरी के लिए पटना आईजीआईसी भेजा गया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिले के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नया जीवन मिलेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment