Home

623 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व बाइक भी जप्त

सारण:जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में 623.88 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल भी जब्त किया। यह कार्रवाई 23 जून को मद्यनिषेध इकाई पटना की सूचना पर की गई।

सूचना मिली थी कि सोनू सिंह नाम का व्यक्ति उजले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब लेकर बिशुनपुरा और इसुआपुर के आसपास घूम रहा है। इस पर इसुआपुर थाना पुलिस ने एसएच-90 पर सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग गया। कुछ दूरी पर एक उजली स्कॉर्पियो रुकी। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अर्जुन कुमार है। वह बिशुनपुरा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब सोनू सिंह की है। उसे यह खेप दूसरी जगह पहुंचाने को कहा गया था। स्कॉर्पियो की तलाशी में कुल 623.88 लीटर विदेशी शराब मिली।

इस मामले में अर्जुन कुमार समेत 13 लोगों के खिलाफ इसुआपुर थाना में कांड संख्या 122/25, दिनांक 24 जून 2025 को बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में इसुआपुर थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago