छपरा:मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले के टॉप 10 में आने वाले 64 मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में हुए समारोह में दीप प्रज्वलन मेधावी बच्चियों से कराया गया। सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। उनके अभिभावकों और शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा ने कहा कि बच्चे अपनी सफलता को सहेजें। इस पर गर्व करें, लेकिन घमंड न करें। सफलता को सहजता से लें। अभिभावक बच्चों को अपना करियर चुनने की पूरी आजादी दें। उनके फैसले का सम्मान करें और सहयोग करें।
उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि यह परीक्षा एक पड़ाव है। आगे भी कई परीक्षाएं आएंगी। सभी को उसी हौसले से उनका सामना करना होगा। उन्होंने बच्चों को जीवन के अन्य क्षेत्रों की चुनौतियों के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
जिले में मैट्रिक परीक्षा में 23 और इंटरमीडिएट की विभिन्न संकायों में 41 छात्र-छात्राएं टॉप 10 रैंक में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment