पटना:बिहार सरकार 37 जिलों में 66 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोल रही है। इनमें से 34 स्कूल पहले ही स्थापित हो चुके हैं। सरकार हर स्कूल को अधिकतम 20 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। यह योजना ‘मोटरवाहन चालन प्रशिक्षण संस्थान प्रोत्साहन योजना’ के तहत चलाई जा रही है। इसका मकसद वाहन चालकों को बेहतर प्रशिक्षण देना है। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
परिवहन विभाग के अनुसार, अब तक 29 जिलों में 34 स्कूल खुल चुके हैं। 32 स्कूलों का निर्माण अंतिम चरण में है। योजना के तहत निजी संस्थानों और व्यक्तियों को ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार स्कूल की लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है।
अनुदान में भवन निर्माण और ड्राइविंग ट्रैक के लिए पांच-पांच लाख रुपये, उपकरणों की खरीद के लिए दो लाख रुपये, दो हल्के मोटर वाहनों के लिए चार लाख रुपये, चार पहिया वाहन के लिए दो लाख रुपये और प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने पर दो लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
स्कूल खोलने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। इसके लिए कम से कम दो एकड़ जमीन होनी चाहिए। जमीन सड़क से जुड़ी होनी चाहिए और कम से कम 10 साल की वैध लीज पर ली गई हो। योजना से संस्थानों को आर्थिक मदद मिल रही है। साथ ही प्रशिक्षित चालकों की संख्या बढ़ेगी। इससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment