नालंदा:शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत शेख शर्फ उद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह. के 664वें उर्स मेले की शुरुआत हो गई। उर्स की शुरुआत मगरिब की नमाज के बाद खानकाह-ए-मोअज्जम में हुई। यहां बाबा के जीवन पर रोशनी डाली गई। संगोष्ठी के अंत में मखदूम-ए-जहां की मृत्यु पर चर्चा हुई। इसके बाद इशा की नमाज अदा की गई। बाहर से आए जायरीन को खाना खिलाया गया।
इससे पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, अनुमंडल पदाधिकारी वैभव नितिन काजले और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नुरुल हक ने बड़ी दरगाह स्थित बाबा की मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने जिलेवासियों के लिए अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
रात करीब 12 बजे पीर साहब सैयद सैफ उद्दीन फिरदौसी को डोली में आसताने तक पहुंचाने की परंपरा निभाई गई। उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं का काफिला निकला। काफिले में आगे-पीछे लोग चलते हैं और बीच में पीर साहब की डोली होती है। श्रद्धालुओं के हाथों में चिराग या रोशनी का सामान होता है। इसी वजह से इस मेले को चिरागा भी कहा जाता है।
काफिला पीर साहब के घर से निकलकर बड़ी दरगाह स्थित बाबा की मजार तक पहुंचा। वहां कुल और फातेहाख्वानी की गई। चादरपोशी और फातेहाख्वानी का यह सिलसिला अब लगातार पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की मजार पर हाजिरी देंगे और दुआएं मांगेंगे।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment