Home

ईद पर वैशाली में शांति के लिए 665 अफसरों की तैनाती

वैशाली(बिहार)ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत जिले के 316 स्थानों पर 665 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी तय समय पर अपने स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अपने-अपने स्थान से संयुक्त फोटो जिला प्रशासन के लॉ एंड ऑर्डर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे।डीएम ने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।

शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।विधि व्यवस्था संधारण में तैनात अधिकारियों की डीएम और एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग की।

इसमें अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), डीएसपी (मुख्यालय), डीपीआरओ, सभी अनुमंडल के एसडीएम, एसडीपीओ, सभी प्रखंडों के बीडीओ, अंचलों के सीओ और थाना अध्यक्ष शामिल हुए।सभी बीडीओ और थाना अध्यक्ष संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहेंगे।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर निगरानी होगी। किसी भी सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06224-260220 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके पहले जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक भी हुई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago