छपरा:जिले में रविवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसमें 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई। मकसद था शराब कारोबार पर रोक लगाना और अपराधियों को पकड़ना।
गिरफ्तार आरोपियों में 10 शराब कारोबार से जुड़े हैं। 32 ने शराब पी रखी थी। 3 वारंटी हैं। हत्या की कोशिश में 8, अपहरण में 1, एससी-एसटी एक्ट में 2, चोरी में 5, एनडीपीएस एक्ट में 1, झपटमारी में 3 और अन्य मामलों में 2 आरोपी पकड़े गए।
अभियान के दौरान 112 वाहनों से 2 लाख 49 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 564 लीटर देशी शराब और 182.50 लीटर विदेशी शराब जब्त की। एक चूल्हा, एक सिलेंडर, एक साइकिल, एक स्कूटी, एक ट्रैक्टर, एक हाइवा ट्रक, 36 पाइप, 6 मोबाइल, 400 ग्राम गांजा, 2 नल, 17 बंडल ताश, एक चाकू, एक मोटरसाइकिल और एक अपहृता भी बरामद की गई।
पुलिस का यह अभियान अपराध और शराब के खिलाफ सख्ती का संकेत है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment