छपरा:सारण जिले में अपराधियों और शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए 29 जून को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब कारोबार से जुड़े 11, शराब पीने वाले 17, वारंट में 30, हत्या के प्रयास में 11, लूट में 1 और आईटी एक्ट में 1 अभियुक्त शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 घंटे में 477 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें 191 वारंट, 184 सम्मन, 69 कुर्की और 33 इश्तेहार शामिल हैं। 30 वारंटी गिरफ्तार किए गए।
अभियान के दौरान जिले में 148 वाहनों से 2 लाख 25 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही 63.50 लीटर देशी शराब, 51.12 लीटर विदेशी शराब, 2 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल और 2 ट्रक जब्त किए गए। पुलिस ने देशी शराब की भट्टियों को भी ध्वस्त किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment