Home

81 लीटर विदेशी, 144 लीटर देशी शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

गोपालगंज:कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर छांगुर गांव में एक कार के तहखाने से 81 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। भोरे थाना क्षेत्र के गागा मोड़ के पास से एक बाइक और 63 लीटर देशी शराब के साथ विनीत गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। वह तिवारी चकिया, थाना भोरे का रहने वाला है।

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार से एक बोलेरो, एक बाइक और 45 लीटर देशी शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें सत्येंद्र सिंह, पिता स्वर्गीय विक्रमा सिंह, निवासी अहियापुर। संदेश कुमार सिंह, पिता राम प्रताप सिंह, निवासी तुला छापर। मनोज यादव, पिता स्वर्गीय दरोगा यादव, निवासी विक्रमपुर शामिल हैं। तीनों गोपालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

तरेया सुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया गांव, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी संतोष सिंह, पिता कृष्णा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोनहुला चन्द्रभान तीनफकिया मोड़ के पास से एक बाइक और 36 लीटर देशी शराब के साथ राहुल प्रसाद को पकड़ा गया। वह ढेबवा, थाना गोपालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने सभी वाहनों और शराब को जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago