पटना:बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों को टैबलेट दिए जाएंगे। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को दो टैबलेट मिलेंगे। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को छात्रों की संख्या के अनुसार दो से तीन टैबलेट दिए जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर टैबलेट की आपूर्ति और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक मयंक वरवड़े ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भेजा है।
निर्देश के अनुसार पहले टैबलेट की आपूर्ति जिला स्तर पर की जाएगी। आपूर्ति का पूरा रिकॉर्ड जिला स्तर पर रखा जाएगा। डिलिवरी चलान की एक प्रति राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।
इसके बाद प्रखंडवार टैबलेट का वितरण किया जाएगा। यह वितरण विद्यालयों की संख्या के अनुसार प्रखंड शिक्षा कार्यालय या प्रखंड संसाधन केंद्रों के माध्यम से होगा। इसका रिकॉर्ड प्रखंड स्तर पर संधारित किया जाएगा।
टैबलेट मिलने के बाद स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को इसके उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा में तकनीक का उपयोग बढ़ाना है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment