Home

गरखा धर्मशाला पर 9 to 9 कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर लगातार तीसरा सप्ताह

सरण बिहार

गरखा धर्मशाला पर 9 to 9 कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर लगातार तीसरा सप्ताह Covid-19 लकी ड्रॉ का पुरस्कार वितरण किया गया। जिन्होंने भी कोविड-19 का सेकंड डोज़ का टीका समय पर लिया था उन्हें केयर इंडिया एवं गरखा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के द्वारा लकी ड्रॉ के तहत पुरस्कार वितरण किया गया।

पुरस्कार लेने वालों में लालती देवी, रितेश कुमार, सोना देवी,अनीता देवी ,रामप्रवेश राम,विनीता देवी, उषा देवी, मालती देवी, हाकिम राय, प्रीति देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया एवं बंपर पुरस्कार में शांति देवी को इंडक्शन चूल्हा पुरस्कार के रुप में दिया गया। पुरस्कार वितरण गारखा ब्लॉक के बी डी ओ मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी और गरखा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सर्वजीत कुमार, डॉक्टर पंकज आर्यन एवं सीडीपीओ अनुप्रिया कुमारी के द्वारा दिया गया।

साथ में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नेहा कुमारी, गरखा सीएचसी के बी एच एम अरुण कुमार एवं केयर इंडिया के बीएम प्रशांत सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें केयर इंडिया के सीबीसी अमृत राज, रोहित राज ,आईसीटी समीर हुसैन बीएम&ईए सुनील कुमार, डाटा ऑपरेटर चंदन कुमार का मुख्य योगदान रहा साथ में वैक्सीनेशन सेंटर पर एएनएम मरियम खातून भी मौजूद थे जैसा कि आप सभी को मालूम है की केयर इंडिया के सौजन्य से जो भी व्यक्ति कोविड-19 का दूसरा टीका ड्यू डेट के हिसाब से या उसके 1 सप्ताह के भीतर ले लेते हैं उन्हें लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार वितरण हर सप्ताह में किया जा रहा है जो कि 31 दिसंबर 2021तक दिया जाएगा। जो भी इच्छुक व्यक्ति हैं वह अपना टीका सही समय पर ले और इनाम के भी हकदार बने ।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago